सेक्टर-17 में ईको वन लोगों के लिए खुला

नवभारतटाइम्स.कॉम
eco one inaugurated in sector 17 a strong initiative towards environmental protection
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शनिवार को सेक्टर 17 में तैयार किए गए ईको वन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ईको वन केवल पौधरोपण का एक प्रकल्प नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण देने की दिशा में एक सशक्त पहल है। ऐसे प्रयास फरीदाबाद को क्लीन ग्रीन फरीदाबाद बनाने के संकल्प को मजबूती प्रदान करेंगे। यह हम सभी का फरीदाबाद है और इसकी हरियाली व स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। जब प्रत्येक व्यक्ति खुद स्वच्छता का पालन करेगा।