व्यापारी से 63 लाख ठगे

नवभारतटाइम्स.कॉम
63 lakhs cheated from banana trader case filed against four including a couple
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : आंध्र प्रदेश के केला व्यापारी से दंपती समेत चार लोगों ने 63 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में पीड़ित ने वेव सिटी थाने में हामिद, कामिल, नामालूम और टीटू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आंध्र प्रदेश के जनपद अनंतपुर निवासी व्यापारी नारायण रेड्डी ने शिकायत देकर बताया कि व्यापार के संबंध में डासना निवासी हामिद से बात हुई थी। हामिद के साथ उसका भाई कामिल, हामिद की पत्नी नामालूम और बेटा टीटू मिलकर केले का व्यापार करते हैं। पहले केलों की रकम तुरंत दे देते थे, लेकिन फरवरी 2026 के बाद उधार में केले मंगवाएं और भुगतान का फर्जी मेसेज भेज दिया। आरोप है कि आरोपियों ने 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।