MAMC-LNJP ने यूरोलॉजी जांच में बनाया रेकॉर्ड

नवभारतटाइम्स.कॉम
MAMC-LNJP ने यूरोलॉजी जांच में बनाया रेकॉर्ड
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) और लोक नायक अस्पताल (एलएनजेपी) के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने बच्चों की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारियों की जांच में राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि हासिल की है। विभाग ने 345 बच्चों की विडियो यूरोडायनामिक स्टडी (VUDS) सफलतापूर्वक पूरी कर देश के सरकारी संस्थानों में सबसे अधिक मामलों का रेकॉर्ड बनाया है।

अस्पताल के अनुसार, 2021 में इस सुविधा की शुरुआत के बाद से प्रो. डॉ. सुजय नियोगी ने सभी 345 मामलों का अकेले ही अंजाम दिया है। डॉ. नियोगी ने कहा कि देश में पहले ऐसा कोई संस्थान नहीं था, जहां बच्चों में इस स्तर पर विडियो यूरोडायनामिक्स की सुविधा उपलब्ध हो। पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. सिम्मी रतन ने बताया कि इसके चलते निजी अस्पतालों से भी मरीज रेफर हो रहे हैं।