नवविवाहिता को यातनाएं देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम
allegations of rape and assault on newlywed case registered against 11 from in laws side
n NBT न्यूज, मोदीनगर : मोदीनगर क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के 11 लोगों पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, 12 जुलाई को शादी के बाद सुहागरात में पति ने जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए और विरोध करने पर मारपीट की। अगले दिन शिकायत करने पर ससुराल वालों ने भी उसके साथ मारपीट की, दहेज को लेकर ताने दिए और कमरे में बंद कर दिया। बाद में मायके पक्ष के पहुंचने पर उसे घर से निकाल दिया गया। डीसीपी ग्रामीण के आदेश पर मोदीनगर कोतवाली में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।