निगम की कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में नगर निगम की विशेष कॉफी टेबल बुक क्लीन गाजियाबाद ग्रीनर टुमारो का अनावरण किया। इस 40 पन्नों की बुक में पिछले ढाई साल के दौरान शहर को धूल मुक्त बनाने, वायु गुणवत्ता सुधारने और स्वच्छता को लेकर किए गए कार्यों का विस्तृत ब्योरा दिया गया है।
गर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मुख्यमंत्री और शहर के जनप्रतिनिधियों के सामने निगम के इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल का एक प्रेजेंटेशन दिया। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, एमआरएफ सेंटर, ट्रांसफर स्टेशन और कचरा प्रोसेसिंग यूनिट के जरिए गीले और सूखे कचरे का पुनः उपयोग किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि VTMS ( Vehicle Tracking Management System ) के जरिए कूड़ा उठाने वाले वाहनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग भी की जा रही है। निगम ने कचरे के ढेरों को हटाकर वहां बड़े पैमाने पर प्लांटेशन किया है। सेंट्रल वर्ज पर हरियाली बढ़ाई जा रही है और वेस्ट पॉइंट्स को सुंदर नर्सरी में बदला जा रहा है। वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सड़कों पर वॉटर स्प्रिंकलर और एंटी-स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।