स्टेटस लगाकर असिस्टेंट प्रफेसर ने काटी कलाई की नस

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times
nNBT न्यूज, लखनऊ : जानकीपुरम विस्तार में रहने वाले आरजीएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, इटौंजा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजय खोलिया (36) ने शनिवार को कथित तौर पर घरेलू विवाद से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्होंने पहले मोबाइल पर एक स्टेटस लगाया, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने 112 पर सूचना दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

चिकित्सकों ने उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। डॉ. खोलिया का आरोप है कि पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा है। हाल ही में जयपुर स्थित ससुराल जाने पर उन्हें बच्चे से मिलने नहीं दिया गया और झूठे मामले में थाने में बैठाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।