सफर की मजलिस आज, दोपहर 2 बजे से बदला रहेगा ट्रैफिक
सफर की मजलिस आज, दोपहर 2 बजे से बदला रहेगा ट्रैफिक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ: इस्लामी माह सफर के मौके पर रविवार शाम 4 बजे हरदोई रोड स्थित बैतुल माल का अशरा (इमली वाली मस्जिद) में मजलिस आयोजित होगी। कार्यक्रम को देखते हुए दोपहर 2 बजे से समापन तक आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। घसियारी मंडी तिराहा से झाऊलाल इमामबाड़ा और तहसीनगंज तक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। बालागंज से दोपहिया वाहनों को छोड़ अन्य वाहन कैंपवेल और जल निगम रोड से निकाले जाएंगे, जबकि ठाकुरगंज से आने वाले वाहन सआदतगंज मार्ग से गुजरेंगे। तहसीनगंज से वाहन हुसैनाबाद की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
कोनेश्वर तिराहा से बालागंज की ओर जाने वाले वाहनों को घंटाघर, हुसैनाबाद और ठाकुरगंज होकर भेजा जाएगा। बड़े वाहन रूमी गेट, कुड़ियाघाट, बंधा रोड और जल निगम मार्ग का उपयोग करेंगे। डालीगंज से हरदोई रोड की ओर जाने वाले भारी वाहन पक्का पुल, कुड़ियाघाट और प्रेरणा स्थल मार्ग से गुजरेंगे। वहीं छंदोईया और दुबग्गा तिराहे से आने वाले भारी वाहनों को रानी अवंती बाई लोधी चौराहा, प्रेरणा स्थल, कुड़ियाघाट, बुद्धेश्वर और बाराबिरवा मार्ग से निकाला जाएगा। पुलिस ने लोगों से डायवर्जन का पालन करने की अपील की है।