आनंद ने चीन में जीता गोल्ड

नवभारतटाइम्स.कॉम
anand singh wins gold in china creates history with 8057m javelin throw
nNBT न्यूज, लखनऊ: आजमगढ़ निवासी आनंद सिंह (22) ने चीन के ओरडोस में एशियन अंडर-23 ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने भाला फेंक स्पर्धा में 80.57 मीटर का थ्रो किया। पहली बार उन्होंने 80 मीटर का आंकड़ा पार किया। इससे पहले उनका पर्सनल बेस्ट 77.68 मीटर था। यह रिकॉर्ड उन्होंने भुवनेश्वर में बनाया था। चीन में उन्होंने अपने पुराने रिकॉर्ड में करीब तीन मीटर का सुधार किया।