Auto Driver Threatened And Robbed Money Deposited In Account Withdrawn From Atm
अॉटो चालक के अकाउंट में मंगवाई ठगी की रकम, ATM से निकलवाई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : वजीरगंज इलाके में ऑटो चालक को धमकाकर साइबर ठगी का मामला सामने आया है।
वृंदावन कॉलोनी निवासी अर्जुन कुमार निजी कैब कंपनी में ऑटो चलाते हैं। अर्जुन के अनुसार 5 जुलाई की रात साढ़े आठ बजे ऐप पर दौलतगंज प्रफेसर कॉलोनी से कैसरबाग की राइड मिली। ऑटो में बैठते ही यात्री ने पेमेंट के नाम पर क्यूआर कोड मांगा। कोड साफ नहीं दिख रहा कहकर मोबाइल छीन लिया और अर्जुन को 20 रुपये देकर पानी लाने भेज दिया। इस दौरान अर्जुन के फोन पर 18 हजार 500 और 500 रुपये जमा होने का मैसेज आया। कैसरबाग पहुंचकर आरोपित ने सहज जन सेवा केंद्र से पैसे निकलवाने का दबाव बनाया। न मिलने पर उसने अर्जुन से 300 रुपये छीने और उसी नंबर पर 200 का रिचार्ज कराया। इसके बाद आरोपित अर्जुन को अमीनाबाद, मौलवीगंज और चौक के एटीएम घुमाता रहा। अरोपित ने पीड़ित का कार्ड होल्डर भी छीन लिया। आखिरकार आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से धमकाकर तीन बार में 18 हजार 500 रुपये निकलवा लिए और फरार हो गया। बाद में बैंक जाने पर पता चला कि खाते पर 19 हजार का डिजिटल लोन लिया गया था। वजीरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से आरोपित की तलाश शुरू की है।