फर्नीचर कारोबारी ने नहर में कूदकर जान दी

नवभारतटाइम्स.कॉम
furniture businessman commits suicide by jumping into canal debt and moneylenders threat become the reason
nNBT न्यूज, लखनऊ : मानक नगर के डीआरएम पुलिया के पास शुक्रवार शाम फर्नीचर कारोबारी मो. सैम समर सिद्दीकी (55) ने नहर में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने बताया कि वह कर्ज और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। डेढ़ माह पहले सड़क हादसे में कमर में गंभीर चोट लगने के बाद उनकी परेशानी और बढ़ गई थी।

वहीं मो. सैम के बेटे ने बताया कि वह सूदखोर शिवम अग्रवाल ने उन्हें धमकी दी थी। तीन गुना पैसा देने के बाद भी वह और रुपये मांग रहा था। इनकार करने पर आरोपित ने पीड़ित का फोन पटककर तोड़ दिया था और बेटे की हत्या करने की धमकी दी थी।