जस्टिस ने देखी कान्हा उपवन की व्यवस्था

नवभारतटाइम्स.कॉम
justices praised kanha upvans arrangements said it should become a role model for other cow shelters in the state
nNBT न्यूज, लखनऊ: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के जस्टिस सौरभ लवानिया, जस्टिस राजीव सिंह और जस्टिस राजेश सिंह चौहान और अपर मुख्य सचिव सौरभ बाबू ने शनिवार को नगर निगम के कान्हा उपवन का निरीक्षण किया। परिसर में पौधरोपण भी किया।

इस दौरान गौवंश के लिए हरा चारा, स्वच्छ पेयजल, सीसीटीवी निगरानी, समय पर टीकाकरण, शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग, आधुनिक गौ चिकित्सालय और बायोगैस प्लांट सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त मिलीं। अपर मुख्य सचिव ने इसे प्रदेश की अन्य गौशालाओं के लिए रोल मॉडल बताया।
न्यायमूर्तियों ने सुझाव दिया कि प्रशासनिक प्रशिक्षु (ट्रेनी) अधिकारियों और स्कूली बच्चों को कान्हा उपवन का भ्रमण कराया जाना चाहिए, ताकि वे गौवंश संरक्षण के इस बेहतरीन मॉडल को समझ सकें।