दो लोगों के बैंक अकाउंट से ट्रांसफर करवाए लाखों रुपये

नवभारतटाइम्स.कॉम
lucknow cyber thugs siphoned off lakhs from two peoples bank accounts police investigating
nNBT न्यूज, लखनऊ : सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में साइबर जालसाजों ने दो लोगों के बैंक अकांउट से आठ लाख से अधिक रुपये ट्रांसफर करा लिए। सेवई नरपतगंज निवासी ब्रिजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 7 से 14 जुलाई के बीच उनके बैंक अकाउंट से यूपीआई के जरिए कई बार में 7 लाख 35 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।

वहीं अर्जुनगंज निवासी सिम्मी द्विवेदी ने बताया कि 6 सितंबर 2025 को उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई थी। रॉन्ग नंबर समझकर पीड़िता ने कॉल कट कर दी। फिर कुछ ही देर बाद उनके बैंक अकाउंट से रात करीब 11ः30 बजे 98 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि माले में जांच की जा रही है।