Mystery Deepens In Sub inspectors Death Heart And Viscera Sent For Examination Cause Still Unclear
दरोगा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, हार्ट और विसरा जांच को भेजा गया
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ
पारा थाना क्षेत्र के मोहान रोड पर बंद कार में मिले दरोगा अजय कुमार (36) की मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टरों के पैनल ने शनिवार को पोस्टमॉर्टम के दौरान हार्ट और विसरा सुरक्षित रखकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। अजय कुमार गाजीपुर थाना क्षेत्र की सर्वोदय नगर चौकी पर तैनात थे और पारा के नरपतखेड़ा में किराये पर रहते थे। शुक्रवार शाम उनका शव आशोक कॉम्प्लेक्स के पास कार में मिला था। जांच में सामने आया कि गुरुवार सुबह उनकी कार अर्श हॉस्पिटल के सामने आकर रुकी थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है। सूचना पर मृतक के भाई विजय और पत्नी कोमल पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर हार्ट और विसरा फरेंसिक लैब भेजा गया है। परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।