कार की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत, भांजा घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम
palwal car coming from wrong side crushed bike borne uncle nephew seriously injured
n NBT न्यूज, पलवल : नैशनल हाइवे चौधरी देवीलाल पार्क के पास रॉन्ग साइड मोड के दौरान कार चालक ने बाइक सवार मामा-भांजा को टक्कर मार दी। टक्कर से मामा की मौत हो गई और भांजा गंभीर तौर पर घायल हो गया। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यूपी के थाना गोविंद नगर के अंतर्गत मनोहरपुरा निवासी सागर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपने मामा यूपी के जिला अलीगढ के थाना इगलास के गांव बसेली निवासी विनित के साथ बिजली व पलंबर का काम करता है। बीती 17 जुलाई को दोनों बाइक पर बिजली और काम के लिए बल्लभगढ से कोसीकला जा रहे थे। विनित बाइक चला रहा था और मैं (सागर) पीछे बैठा था। नैशनल हाइवे पर चौधरी देवीलाल पार्क के सामने से रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर विनीत और सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने विनित को मृत घोषित कर दिया।