कंटेनर से 16 गोवंश हुए बरामद, 3 आरोपी धरे

नवभारतटाइम्स.कॉम
16 cattle recovered from container 3 smugglers arrested
n NBT न्यूज, नूंह : पुन्हाना थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक कंटेनर गाड़ी से 16 गोवंश बरामद कर 3 गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी कर्नाटक के रहने वाले हैं, जबकि एक नूंह के गांव जाड़ोली का रहने वाला है। पुलिस ने सभी गोवंश को गोशाला भेज दिया है। पुन्हाना थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि किफायत निवासी जाड़ोली, जयनात और अमर निवासी कर्नाटक एक कंटेनर गाड़ी में गोवंशों को लेकर आ रहे हैं। बताया गया कि आरोपी गोवंश को काटने के लिए लेकर जा रहे हैं। सूचना में आधार पर पुलिस ने पुन्हाना-लहरवाडी रोड पर नाकेबंदी कर आरोपियों की गाड़ी को रोक लिया। इस दौरान तीनों आरोपी भागने लगे। पुलिस ने तुरंत तीनों को पकड़ लिया। गाड़ी से कुल 16 गोवंश बरामद हुए। जिन्हें गोशाला भेज दिया गया है।