Kidnapped Person Rescued Kidnappers Fled Leaving Car
अगवा शख्स को छोड़कर भागे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, रेवाड़ी: धारूहेड़ा से अपहृत राजस्थान के एक व्यक्ति को तावड़ू पुलिस ने सकुशल छुड़वा लिया। इस दौरान खुद को घिरता देख अपहरण कर्ता कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस कंट्रोल रूम से मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि बहरोड़ राजस्थान के खेमचंद का कार सवार कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। रेवाड़ी कंट्रोल रूम ने तुरंत थाना सदर तावड़ू व एसएचओ को सूचना दी। पुलिस टीम ने बताई गई कार का पीछा शुरू किया। गांव सिलको के पास संदिग्ध मारुति स्विफ्टि कार को पुलिस ने घेर लिया। खुद को घिरा देख अपहरणकर्ता खेमचंद और अपनी कार को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।