Student Lathicharge Opposition United Bjp Cornered Demand For Education Ministers Resignation
छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में विपक्ष एकजुट, BJP को घेरा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, झज्जर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के छात्र संगठन इनसो, युवा कार्यकारिणी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने झज्जर में जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। संगठन ने घटना को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। युवा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र गहलावत और इनसो जिला अध्यक्ष हितेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कहा कि जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पार्टी प्रवक्ता विकास पाराशर ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक, विशेषकर छात्रों और युवाओं को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार देता है। भूपेंद्र गहलावत ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता और लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक इनसो और जेजेपी का आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, इनसो जिला अध्यक्ष हितेश शर्मा ने कहा कि सरकार छात्रों के हितों की लगातार अनदेखी कर रही है।