पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर घायल, 5 गोवंश कराए मुक्त

नवभारतटाइम्स.कॉम
nuh police encounter cow smuggler injured 5 cattle rescued one escaped
n NBT न्यूज, नूंह : नूंह सीएस स्टाफ और गो-तस्करों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 5 गोवंशों को मुक्त कराने के साथ एक अवैध हथियार और एक पिकअप वाहन भी बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सीएस स्टाफ टीम आकेड़ा-सिकरावा रोड पर गांव रीठठ के पास नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो लोग एक पिकअप गाड़ी में गोवंशों को लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने नाका तोड़ दिया और वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन का पीछा किया और कंट्रोल रूम को सूचना दी। चंदेनी ड्रेन की पटरी पर दोनों आरोपी वाहन छोड़कर भागने लगे। इस दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया। दूसरा आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरशाद उर्फ शाद निवासी रूपड़ाका के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक कट्टा और कारतूस बरामद हुए हैं।