Congress District Presidents House Arrested Before Delhi March Prevented From Joining Rahul Gandhis Protest
दिल्ली कूच से पहले कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष हाउस अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, रेवाड़ी : लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी की थी लेकिन बुधवार को रवाना होने से पूर्व रेवाड़ी पुलिस ने तड़के 4 बजे कांग्रेस के तीन जिलाध्यक्षों को हाउस अरेस्ट कर लिया और उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया। इनमें जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छावड़ी, शहरी जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी व एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश ठेकेदार शामिल रहे। रमेश ठेकेदार ने कहा कि रेवाड़ी से सैकड़ों कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाना था लेकिन पुलिस ने जाने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज दबाना चाहती है। केंद्र में विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी जिस तरह छात्रों का साथ दे रहे हैं, उससे केंद्र सरकार घबराई हुई है। उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए पेपर लीक मामले में संलिप्त लोगों को कड़ी सजा देने की मांग की।