27 year old Absconding Murder Accused Suresh Singh Caught By Faridabad Police
कानून के हाथ लंबे हैं : 27 साल से फरार हत्या का आरोपी पकड़ा गया
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
किसी ने सच ही कहा कि कानून के हाथ लंबे हैं। देर से ही सही, लेकिन पुलिस से बच पाना अपराधी के लिए संभव नहीं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिलेभर में फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने हत्या एवं हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 27 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर कानून की गिरफ्त से बचता आ रहा था।झगड़े में हो गई थी एक शख्स की मौत, उसी में था आरोपी: आरोपी सुरेश सिंह उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है, लेकिन हाल ही में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-29 में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, साल 1999 में थाना मुजेसर क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मुजेसर में सुरेश सिंह सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध हत्या एवं हत्या के प्रयास की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद सुरेश सिंह फरार हो गया और लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा।