अमरोहा के आमों का दुबई में जलवा

नवभारतटाइम्स.कॉम
amrohas dasheri and langra mangoes shine in dubai first successful shipment via sea route
पीटीआई, नई दिल्ली: भारत ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा से 12.5 टन बेहतरीन किस्म के 'दशहरी' और 'लंगड़ा' आम समुद्री रास्ते के जरिए दुबई भेजे हैं। कृषि मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि उत्तर प्रदेश से समुद्री मार्ग के जरिए निर्यात की गई यह पहली सफल व्यावसायिक खेप है। इसमें खास बात यह रही कि आमों को पेड़ों से तोड़ने के बाद बाजार तक पहुंचने में 25 दिन का समय लगा और वे बिल्कुल ताजे रहे। अब भारत के प्रीमियम आमों को सस्ते खर्च में समुद्री जहाज से विदेश भेजा जा सकता है।