Better Coordination Between Industry And Administration Will Accelerate Industrial Development
‘इंडस्ट्री और प्रशासन में बेहतर तालमेल ज़रूरी’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सिविल लाइन: कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को औद्योगिक समस्याओं के समाधान और इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट के मुद्दे पर उपायुक्त उत्तम सिंह से मिला। इस दौरान औद्योगिक विकास के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस डेलीगेशन का नेतृत्व CII के वरिष्ठ सदस्य व कैपारो मारुति के CEO विनोद के. बापना ने किया। इस दौरान इंडस्ट्री और प्रशासन के बीच लगातार संवाद और तालमेल को और मजबूत बनाने पर भी सहमति बनी।
बापना ने बताया कि गुड़गांव प्रदेश ही नहीं देश एक बड़ा इंडस्ट्रियल हब है। यहां इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, जिससे औद्योगिक निवेश और औद्योगिक विस्तार को बल मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की औद्योगिक विकास योजनाओं, स्किल्ड वर्क फोर्स तैयार करने, ITI को इंडस्ट्री से जोड़ने की जरूरत है। जिससे इंडस्ट्री को स्किल्ड मैनपावर मिल सके। उपायुक्त उत्तम सिंह ने आश्वासन दिया कि उद्योगों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को संबंधित विभागों व सरकार तक पहुंचाएंगे।