Bpcl Incurs A Loss Of 3962 Crore For The First Time In 4 Years Impact Of Rising Crude Oil Prices
BPCL को 4 साल में पहली बार घाटा
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, मुंबई: भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने बुधवार को अपने नतीजे जारी किए। कंपनी को चार साल में पहली बार घाटा हुआ है। पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) के दाम न बढ़ाने की वजह से मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कंपनी को 3,962 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले साल इसी दौरान कंपनी ने 6,123.93 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। वहीं, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) को 11,526.41 करोड़ रुपये का भारी-भरकम शुद्ध घाटा हुआ है।
Zomato और ब्लिंकिट जैसी कंपनियां चलाने वाली इटरनल का मुनाफा चार गुना बढ़कर 92 करोड़ रुपये हो गया है। नेस्ले इंडिया का मुनाफा 48.26% बढ़कर 958.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।