बुधवार को दिल्ली में सोने की कीमतों में उछाल आया। ऑल इंडिया सराफा असोसिएशन के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के दाम 1,900 रुपये बढ़कर 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। पिछले छह दिनों से लगातार गिर रही चांदी 8,500 रुपये महंगी होकर 2,30,000 रुपये/ किलो के भाव पर पहुंच गई।