Hdfc Bank Hit Huge Drop In Market Value Falls Behind Airtel Out Of Top 3
रैंकिंग में Airtel से पिछड़ा HDFC बैंक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
HDFC Bank के शेयरों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। मार्जिन को लेकर निवेशकों की चिंताओं के बीच तीन दिनों में बैंक का शेयर 8% से ज्यादा टूट गया है। इस गिरावट की वजह से बैंक की मार्केट वैल्यू में 1 लाख करोड़ रुपये की भारी कमी आई है। बुधवार को कंपनी का शेयर 1.09% गिरकर 753.15 रुपये पर बंद हुआ। अब बैंक की कुल मार्केट वैल्यू 11,59,950.98 करोड़ रुपये रह गई है। इस गिरावट का असर बैंक की रैंकिंग पर भी पड़ा है। एचडीएफसी बैंक अब देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर खिसक गया है। भारती एयरटेल 12,16,839.14 करोड़ रुपये की वैल्यू के साथ दूसरे नंबर पर आ गई है, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज 17,44,141.25 करोड़ रुपये के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है।