घर से कैश और जूलरी उड़ाई, दो आरोपी दबोचे

नवभारतटाइम्स.कॉम
rewari lakhs of cash and jewelry stolen from home two accused arrested
n NBT न्यूज, रेवाड़ी: सीआईए रेवाड़ी की टीम ने मोहल्ला नई आबादी स्थित एक मकान से हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मूलरूप से रोहतक के मोहल्ला कच्ची घड़ी कुआं निवासी अभिषेक व जिला चरखी दादरी के बाढड़ा के गांव नांधा निवासी राजकुमार के रूप में हुई है।

मोहल्ला नई आबादी निवासी मोहित कालरा ने दी शिकायत में बताया था कि 2 जून को वह कोसली में अपनी दुकान पर थे। पत्नी घर को लॉक कर मायके चली गई थीं। 3 जून की सुबह जब सफाई कर्मचारी कविता उनके घर पहुंची, तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। उसकी सूचना पर वह घर पहुंचे। चोर 3 अगूंठी, एक मंगलसूत्र, सोने का एक सिक्का, 2 सेट चांदी की पायल, 4 सेट बच्चों के चांदी के कड़े व चांदी का एक लॉकेट चोरी कर ले गए थे।