Samsung ने लॉन्च किए 3 नए फोल्डेबल फोन

नवभारत टाइम्स
Samsung ने लॉन्च किए 3 नए फोल्डेबल फोन
(फोटो- नवभारत टाइम्स)
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

सैमसंग ने Galaxy Z सीरीज के तहत 3 फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन बुधवार को लॉन्च किए। गैलेक्सी Z Fold8 उन लोगों के लिए है जो बड़ी स्क्रीन पर पढ़ना, विडियो देखना और गेम खेलना पसंद करते हैं। गैलेक्सी Z Fold8 Ultra कामकाज और कंटेंट बनाने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जबकि गैलेक्सी Z Flip8 उनके लिए है जो हल्का, स्टाइलिश और जल्दी इस्तेमाल होने वाला फोन चाहते हैं। तीनों फोन में गैलेक्सी AI और Gemini के अडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
Z Fold8 बड़ी स्क्रीन, गेमिंग-विडियो के लिए बेस्ट है और जो ज्यादा विडियो देखते हैं, किताबें पढ़ते हैं या गेम खेलते हैं, उनको ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह कंपनी का अब तक का सबसे हल्का फोल्ड फोन है, जिसका वजन 201 ग्राम है।

वहीं, जिन्हें फोन पर ही ऑफिस का काम, मल्टीटास्किंग, फोटो या विडियो एडिटिंग करनी होती है, उनके लिए Z Fold8 Ultra है। इसमें 8 इंच की स्क्रीन, 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। कम रोशनी में बेहतर फोटो के लिए नाइटोग्राफी फीचर भी है।

Z Flip8 उन यह यूजर्स के लिए है जो कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश फोन पसंद करते हैं। सैमसंग का सबसे हल्का और स्लिम फ्लिप फोन है। बाहरी फ्लेक्सविंडो स्क्रीन से फोन खोले बिना ही नोटिफिकेशन, ऐप्स और AI फीचर्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।