Stock Market Crashes 1 Due To Crude Oil Surge Sensex nifty Fall
कच्चे तेल में उछाल, गिरा बाज़ार
नवभारत टाइम्स•
(फोटो- नवभारत टाइम्स)
NBT रिपोर्ट, मुंबई
शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट का दौर जारी रहा। कच्चे तेल की कीमतों में आए भारी उछाल और बैंकिंग शेयरों में हुई बिकवाली की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1 प्रतिशत तक टूट गए।30 शेयरों वाला सेंसेक्स 715.06 अंक (0.92%) गिरकर 76,755.05 पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी भी 191.45 अंक (0.79%) की गिरावट के साथ 23,996.25 पर बंद हुआ। मंझली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट रही। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.33% और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.16% तक गिर गए। सेक्टर के हिसाब से देखें तो सबसे ज्यादा मार रियल्टी (2.62%), PSU बैंक (1.83%) और आईटी (1.47%) सेक्टर पर पड़ी। प्राइवेट बैंकों के इंडेक्स में 1.42% की गिरावट आई।
सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो, इंफोसिस, SBI, अल्ट्राटेक, ICICI बैंक और एक्सिस बैंक गिरने वालों में शामिल थे। HUL, NTPC, पावर ग्रिड और टाइटन बढ़त बनाने में कामयाब रहे।