HC में Vedanta की याचिका खारिज

नवभारतटाइम्स.कॉम
vedantas petition rejected gujarat oil block handed over to ongc
पीटीआई, नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार के उस फैसले को सही ठहराया है, जिसमें गुजरात के एक समुद्री तेल ब्लॉक के लिए वेदांता लिमिटेड के साथ उत्पादन साझाकरण अनुबंध (PSC) को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया गया था। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब इस तेल ब्लॉक के संचालन की जिम्मेदारी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड ( ONGC ) को सौंप दी जाएगी।