Wife Murdered With Knife After Argument Accused Husband Arrested From Bihar
कहासुनी के बाद पत्नी की चाकू मार की थी हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
पल्ला थानाक्षेत्र के श्याम कॉलोनी में पिछले दिनों आपसी कहासुनी में पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद बिहार के छपरा जिला में भाग गया था। क्राइम ब्रांच की टीम आरेापी को छपरा से गिरफ्तार करके फरीदाबाद लाई और उसे तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।बता दें कि मृतका किरण के बेटे करण, निवासी श्याम कॉलोनी, सेहतपुर ने थाना पल्ला में शिकायत दी थी कि 16 जुलाई की शाम को उसके माता-पिता के बीच घरेलू विवाद हुआ था। विवाद के दौरान उसके पिता अरुण कुमार ने उसकी मां किरण देवी (50 वर्ष) पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आरोपी पति अरुण कुमार, निवासी बेलहरी, जिला बलिया (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी श्याम कॉलोनी, सेहतपुर को 21 जुलाई को छपरा,बिहार से काबू किया है। उसे अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।