कैब लूटने के दो आरोपी एनकाउंटर में हुए अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
कैब लूटने के दो आरोपी एनकाउंटर में हुए अरेस्ट
nNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेसवे पर हथियार के बल पर कैब लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। वारदात के महज 24 घंटे के अंदर हुई इस मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार, मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रमन शर्मा (निवासी दिल्ली) और अभिषेक सिंह (निवासी गुरुग्राम) के रूप में हुई है। रविवार रात दोनों ने 'उबर' ऐप के जरिए दिल्ली से दनकौर के लिए कैब बुक की थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचते ही बदमाशों ने चालक को तमंचे के बल पर बंधक बनाया और कार व मोबाइल लूटकर फरार हो गए।