सेक्टर-76 जेएम ऑर्किड सोसायटी में रहने वाले एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर शातिरों ने 59 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट कंपनी से रिटायर हैं। जनवरी में उन्हें एक अनजान नंबर से मेसेज आया। पीड़ित को एमएस फार्ले नाम की कथित स्टॉक ब्रोकर फर्म के प्रतिनिधियों ने संपर्क कराया गया। भारत में कंपनी का प्रतिनिधि बताकर माइकल कॉलिन्स और जतिन शर्मा ने खुद को सेबी से पंजीकृत बताया और घर बैठे ट्रेडिंग के जरिए मुनाफे का लालच दिया। भरोसा होने के बाद उन्होंने कई खातों में रुपये जमा कर दिए। जब मुनाफा और निवेश की रकम नहीं मिली तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।