मैन्युफैक्चरिंग से इंडस्ट्री में चमक

नवभारतटाइम्स.कॉम

जून महीने में 7.3% की रफ्तार से बढ़ा देश का औद्योगिक उत्पादन

मैन्युफैक्चरिंग से इंडस्ट्री में चमक
पीटीआई, नई दिल्ली

देश के औद्योगिक उत्पादन ( IIP ) में जून के महीने में शानदार उछाल देखने को मिला है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जून में औद्योगिक उत्पादन 7.3 प्रतिशत बढ़ गया। इससे पिछले महीने मई में यह 5.1 प्रतिशत था। इस बढ़त की मुख्य वजह मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का बेहतर प्रदर्शन और बिजली व गैस सप्लाई सेक्टर में आई तेजी रही। औद्योगिक उत्पादन के नई सीरीज वाले आंकड़ों के आधार पर जारी किया गया यह तीसरा मंथली डेटा है।
नेशनल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस (NSO) ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, जून 2026 में औद्योगिक उत्पादन ने सालाना आधार पर 7.3 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। इसे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 7.8 प्रतिशत की बढ़त और बिजली व गैस सप्लाई सेक्टर में 10.6 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ से सहारा मिला। NSO ने बताया कि यह ग्रोथ मई 2026 के 5.1% के मुकाबले काफी बेहतर है। मई के आंकड़ों को बाद में संशोधित कर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के भीतर कुल 23 उद्योग समूहों में से 19 ने जून 2026 में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है।