युवाओं की नई बयार

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times
हाल के दिनों में युवाओं और छात्रों के देशव्यापी आंदोलन ने व्यवस्था की खामियों, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाया है। इस आंदोलन की खासियत इसका रचनात्मक और व्यंग्यात्मक स्वर रहा, जिसने लोकतांत्रिक विरोध को नई अभिव्यक्ति दी। युवाओं ने साबित किया कि डिजिटल माध्यम केवल सूचना का नहीं, बल्कि संगठन और जनजागरण का भी प्रभावी साधन है। यह संघर्ष केवल किसी मंत्री के इस्तीफे तक सीमित नहीं था, बल्कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग से जुड़ा था। इस आंदोलन ने युवाशक्ति की ताकत दिखाते हुए देश की सोच और माहौल में नई बयार पैदा की है।

-दीपा सिन्हा, ईमेल से