शतमन्यु श्रीवास्तव बने LIC के CFO

नवभारतटाइम्स.कॉम
lic cfo
पीटीआई, नई दिल्ली:भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मंगलवार को बताया कि उसके बोर्ड ने शतमन्यु श्रीवास्तव को चीफ फाइनैंशल ऑफिसर (CFO) और वरदराजन मुथुवेंकटरामन को चीफ रिस्क ऑफिसर (CRO) नियुक्त किया है। LIC ने बताया कि शतमन्यु श्रीवास्तव ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया है। CFO का पद संभालने से पहले श्रीवास्तव एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट) और चीफ रिस्क ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे थे। मुथुवेंकटरामन ने 1992 में AAO के तौर पर करियर शुरू किया था।