nNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से कार में अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा निवासी पीड़िता का आरोप है कि उसके परिचित मुंदर नागर ने फोन कर ऑनलाइन नौकरी लगवाने का भरोसा दिया और मिलने के लिए बुलाया था। युवती उसकी बात पर विश्वास कर मिलने पहुंची। आरोपी अपनी कार से आया और उसे कार में बैठाकर एक्सपो मार्ट के पास ले गया। पीड़िता का आरोप है कि वहां आरोपी ने कार के अंदर उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। उसने जबरन उसके कपड़ों के अंदर हाथ डालकर छेड़छाड़ की। युवती ने विरोध किया तो आरोपी उसे कार से उतारकर मौके से फरार हो गया।