nNBT न्यूज, यमुना सिटी : दनकौर पुलिस ने सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-18 में हुई मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-18 स्थित पॉकेट-5सी पार्क के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक ही बाइक पर 4 संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में घायल आरोपी की पहचान दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दौला रजपुरा गांव निवासी मेहताब के रूप में हुई, जबकि उसके 3 साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।