छात्रा की विसरा रिपोर्टमें पेट पाया गया ड्रग

नवभारतटाइम्स.कॉम
छात्रा की विसरा रिपोर्टमें पेट पाया गया ड्रग
nNBT रिपोर्ट, नोएडा : सेक्टर-31 एक निजी स्कूलों में पिछले साल 4 दिसंबर को शिक्षक दिवस के दौरान 10 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परस्थिति में मौत मामले में विसरा रिपोर्ट सामने आई है। मृतका के पेट में बेंजोडाइजेपाइन क्लास का ड्रग और प्राइवेट पार्ट स्वैब पर खून मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं, सेक्टर-20 थाना पुलिस ने इस मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में परिवार वालों को कोई बाहरी चोट न होने की बात कही गई थी, लेकिन 9 महीने बाद चार्जशीट लगने के बाद मिली विसरा रिपोर्ट के बारे में सुना तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। पेट में बेंजोडाइजेपाइन क्लास का ड्रग और प्राइवेट पार्ट स्वैब पर खून मिला। परिवार को आशंका है कि उनकी बच्ची के साथ घिनौनी हरकत हुई है। वह जानना चाहते हैं कि ऐसा किसने और क्यों किया। आखिर स्कूल और पुलिस ने घटना को क्यों छिपाया। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई कराने के लिए वह कोर्ट में पाक्सो का मामला दर्ज कराएंगे। अभी तक पुलिस असली दोषियों का पता नहीं लगा पाई है। केवल लापरवाही मानकर जांच कर रही, जबकि परिवार वाले 10 महीने में इस नतीजे तक भी पहुंच गए। मृतक छात्रा के चाचा का कहना है कि घटना के अगले दिन पांच सितंबर 2025 को सेक्टर 20 थाना पुलिस स्कूल से डीवीआर ले गई थी। छात्रा की मां की न्याय की गुहार लगाने की विडियो प्रसारित होने पर 23 सितंबर को हल्की धाराओं में केस दर्ज हुआ था।