nNBT न्यूज, बुलंदशहर : शिकारपुर तहसील के कस्बा अहमदगढ़ में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बंटी (22) निवासी ग्राम पापड़ी और उसका दोस्त करण (22) निवासी अहमदगढ़, होटल पर खाना खाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बंटी होटल के पास पहुंची, तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकल के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर में डॉक्टरों ने बंटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि करण ने मेरठ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।