NBT रिपोर्ट, मुंबई: सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियनऑयल ने ' Indane XTRALITE NOW' शुरू किया है, जो एक एक्सप्रेस LPG डिलीवरी सर्विस है और बुकिंग के चार घंटे के अंदर LPG सिलेंडर पहुंचाने का वादा करती है। कंपनी ने इस सर्विस को 10 किलो वाले कम्पोजिट LPG सिलेंडर और लोकप्रिय 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए भी उपलब्ध कराया है। इंडियनऑयल के चेयरमैन ए. एस. साहनी ने इसे कंपनी के डायरेक्टर (मार्केटिंग) सौमित्र पी. श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।