वकीलों का 2 दिन का कार्य बहिष्कार

नवभारतटाइम्स.कॉम
2 day bar boycott in faridabad protest against ladc scheme intensifies
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना (LADC) के खिलाफ अधिवक्ताओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। पंजाब एवं हरियाणा बार एसोसिएशनों की संयुक्त कार्रवाई समिति के आह्वान पर फरीदाबाद जिला बार एसोसिएशन ने 29 और 30 जुलाई को न्यायिक कार्य के पूर्ण बहिष्कार का निर्णय लिया है। बार की कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर "वर्क सस्पेंशन" का नोटिस जारी किया है।

एसोसिएशन के अनुसार, मौजूदा LADC योजना स्वतंत्र वकालत पेशे और प्रैक्टिस कर रहे वकीलों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। इसके विरोध में अधिवक्ता बुधवार और गुरुवार को सेक्टर-12 स्थित जिला न्यायालय की किसी भी अदालत में पेश नहीं होंगे।