रूट नंबर के डिस्प्ले के साथ चलेंगी सिटी बसें

नवभारतटाइम्स.कॉम
greater noida city buses to run with route number displays passengers to get convenience
nNBT रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा

सिटी बसों के संचालन में सुधार के लिए प्रयास जारी हैं। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी रूटों के नंबर तय करेगी और नंबर बसों में डिस्प्ले किए जाएंगे। इससे यात्रियों को आसानी से उनके रूट की बस मिल सकेगी और वह अपन गंतव्य तक जा सकेंगे। साथ ही दादरी से सूरजपुर-कासना और दादरी से भंगेल-छलेरा होते हुए बॉटनिकल गार्डन रूट पर भी बसें चलाई जाएंगी। सिटी बसों में सुधार को लेकर एनबीटी लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा है। पिछले अंक में बसों में रूट नंबर डिस्प्ले करने की बात को प्रमुखता से उठाई थी। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी अब अपने रूटों के नंबर तय करेगी। जिन रूटों पर यात्री कम मिल रहे हैं, वहां पर बसों की फ्रीक्वेंसी कम की जाएगी। जहां पर यात्री मिल रहे हैं, वहां फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।