छात्र परिषद का हुआ गठन

नवभारतटाइम्स.कॉम
student council formed at saraswati shishu sadan senior secondary school sapna peelman appointed head girl and aryan mittal head boy
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़ : तिगांव स्थित सरस्वती शिशु सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नवनिर्वाचित छात्र परिषद का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सपना पीलवान को हेड गर्ल और आर्यन मित्तल को हेड बॉय नियुक्त किया गया। प्रिंसिपल महेश भारद्वाज ने चयनित पदाधिकारियों को बैज पहनाकर पदभार सौंपा और उन्हें कर्तव्यों के प्रति निष्ठा एवं जिम्मेदारी की शपथ दिलाई। छात्रों ने स्कूल के नियमों का पालन करने और आदर्श नेतृत्व पेश करने का संकल्प लिया।