Kejriwals Sharp Attack On Delhi Lakshmi Yojana More Than Three Children Then No Rs 2500
केजरीवाल ने लक्ष्मी योजना को लेकर साधा निशाना
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
दिल्ली लक्ष्मी योजना के नियमों और शर्तों को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार की कड़ी आलोचना की है। पार्टी ने कहा है कि सरकार ने योजना में इतनी शर्तें लगा दी हैं कि उन्हें पूरा करना महिलाओं के लिए आसान नहीं है।पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को सोशल मीडिया पर यह मुद्दा उठाते हुए लिखा कि मोहन भागवत (आरएसएस प्रमुख) कह रहे हैं कि हर हिंदू को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए, जबकि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता कह रही हैं कि तीन से ज्यादा बच्चे होने पर दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत 2500 रुपये का लाभ नहीं मिलेगा। हिंदू बेचारा कन्फ्यूज्ड है।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी ने इस योजना में इतनी शर्तें थोप दी हैं कि किसी को यह राशि मिले ही ना। योजना महिलाओं के साथ मजाक है।