तालियां बजाकर महिलाओं ने मुख्यमंत्री को कहा-शुक्रिया

नवभारतटाइम्स.कॉम
delhi lakshmi yojana women thank cm rekha gupta a big step towards economic empowerment
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी दिल्ली लक्ष्मी योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाएं दिल्ली सचिवालय पहुंचीं और CM रेखा गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने तालियों और नारों के बीच मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए योजना को महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।
CM रेखा गुप्ता ने महिलाओं से संवाद के दौरान कहा कि यह सम्मान किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि दिल्ली की हर महिला के विश्वास और आकांक्षाओं का सम्मान है। उन्होंने बताया कि 1 अगस्त से योजना का ऑनलाइन पोर्टल शुरू होगा। वहीं दिल्ली बीजेपी की महिला सांसदों और पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेस कर मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस मौके पर सांसद कमलजीत सहरावत ने आरोप लगाया कि 2014 से 2025 तक की सरकार ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते केंद्र की कई जनकल्याणकारी योजनाएं दिल्ली में लागू नहीं होने दीं। सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के 'वुमेन लेड डेवलपमेंट' के विजन को धरातल पर उतारा है। प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि देश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए सम्मान राशि शुरू कर नई मिसाल पेश की है।