सहपाठियों, शिक्षकों के दर्ज हुए बयान

नवभारतटाइम्स.कॉम
barabanki student dies of snakebite in school investigation begins statements recorded
nNBT न्यूज, बाराबंकी

त्रिवेदीगंज के प्राथमिक विद्यालय सहावर देवगरपुर में कक्षा तीन के छात्र अंशू की सांप काटने से मौत के मामले की जांच एडीएम राजकुमार सिंह यादव की अगुआई में शुरू हो गई। जांच टीम ने बुधवार को स्कूल पहुंचकर छात्रों, रसोइयों और शिक्षकों के बयान दर्ज किए। एडीएम ने बताया कि सभी पक्षों के बयान पूरे हो गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों का अध्ययन कर दो दिन में रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।
जांच समिति में शामिल एएसपी रितेश कुमार सिंह और बीएसए नवीन कुमार पाठक ने सहपाठियों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं, रसोइयों ने बताया कि करीब 11 बजे मिड-डे मील देकर चली गई थीं। उनके सामने कुछ नहीं हुआ था।

इसके साथ ही हेडमास्टर वीरेंद्र कुमार और शिक्षामित्र के लिखित बयान भी लिए। बाद में परिवार के आग्रह पर पुलिस चौकी बुलाकर बयान दर्ज किए गए। परिवार का आरोप है कि सुबह करीब 10 बजे टॉइलट जाते समय अंशू को सांप ने काटा था। उसने शिक्षक को बताया, लेकिन डांटकर आराम करने को कह दिया गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।