ज़िलास्तरीय वन महोत्सव आज

नवभारतटाइम्स.कॉम
district level van mahotsav today in sohna rajya sabha mp kartikeya sharma to be chief guest
n NBT न्यूज, सोहना : प्रदेश सरकार के पर्यावरण संरक्षण व हरित हरियाणा के संकल्प को पूरा करने के लिए गुड़गांव में 77वां जिलास्तरीय वन महोत्सव गुरुवार को मनाया जाएगा। आयोजन सोहना स्थित जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इसमें राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। डीएफओ सुरेंद्र डांगी ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न पौधे लगाए जाएंगे और लोगों को पेड़ लगाने के साथ उनकी देखभाल के लिए भी जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और विद्यार्थी भी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पौधारोपण अभियान में भाग लेने की अपील की है।