...ताकि प्लांट तक पहुंचने में रोड पर न गिरे कूड़ा

Contributed bySurender.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम
new system for transporting waste to plant garbage will not fall on roads now
Surender.singh

@Timesofindia.com
nगुड़गांव: अब शहर की सड़कों पर बंधवाड़ी सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट तक ट्रकों से जाने वाले कूड़े के फैलने और गिरने की परेशानी नहीं रहेगी। निगम अब सेकंडरी पॉइंट्स से ही कूड़े को कॉम्पैक्ट करके ट्रकों में लोड करेगा। इससे कूड़ा भी अधिक मात्रा में जाएगा और गंदगी सड़कों पर गिरने, फैलने और उड़ने का भी डर नहीं रहेगा। इस बारे में लोगों की शिकायतें थीं।

इसके अलावा इस बार जो एजेंसी घरों से कूड़ा उठाएगी, वहीं प्लांट तक कूड़ा लेकर जाएगी। इससे पहले अलग-अलग एजेंसियों को यह काम दिया जाता था। पांच साल के लिए लगाए गए टेंडर को अब अगस्त तक दोबारा ओपन किया जाएगा। रेट अधिक होने के कारण सीएम मीटिंग में प्लान पहले मंजूरी नहीं मिली थी। इस साल के अंत तक शहर में घरों से कूड़ा उठाने की समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद है।

हर दिन शहर से निकलता है 1500 टन कूड़ा: शहर में साढ़े पांच लाख यूनिट हैं, जहां से हर दिन कूड़ा निकलता है। इनमें सबसे अधिक चार लाख के करीब रेजिडेंशल यूनिट हैं। इसके अलावा कमर्शल, इंडस्ट्री और अन्य यूनिट हैं। हर दिन शहर से 1500 टन कूड़ा निकलता है। डेढ़ साल से निगम की ओर से तीन बार छह-छह महीने के लिए अस्थायी तौर पर एजेंसियों को यह काम दिया है। हर बार काम पूरी तरह सिरे नहीं चढ़ा। इसके बाद पांच साल के लिए नगर निगम ने घरों से कूड़ा उठाने का प्लान बनाया है। इस प्लान पर 647 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पूरे निगम एरिया को दो कलस्टर में बांटा जाएगा। 600 से अधिक जीपीएस से लैस वाहन घरों से कूड़ा उठाएंगे। यह पहली बार है कि घरों से कूड़ा उठाने वाली एजेंसी सेकेंडरी पॉइंट पर कूड़ा एकत्र करेगी। यहां से प्लांट पर ले जाया जाएगा। हर सेकेंडरी पॉइंट्स पर कूड़े को मशीन से कंपैक्ट करके प्लांट तक लेकर जाया जाएगा। इसके लिए हर पॉइंट पर मशीनें लगेंगी। इससे पहले कूड़ा गिरते हुए जाता था। बिना कवर के कई बार कूड़ा ट्रक में भरकर ले जाया जाता था। इसे लेकर टेंडर दाेबारा से लगे हैं। अगस्त तक टेंडर ओपन कर दिए जाएंगे। मेयर राजरानी मल्होत्रा ने बताया कि इस बार एक ही एजेंसी घर से प्लांट तक कूड़ा लेकर जाएगी। कूड़े को सेकेंडरी पॉइंट पर कंपैक्ट करके लोड किया जाएगा। इस साल के अंत तक इस प्लान के तहत काम शुरू होने की उम्मीद है।