बुर्ज खलीफा के लिए UPI पेमेंट

नवभारत टाइम्स
now pay with upi at burj khalifa good news for indian tourists
NBT रिपोर्ट, मुंबई : NPCI इंटरनैशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने बुधवार को कहा कि दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा के लोकप्रिय पर्यटन स्थल 'ऐट द टॉप' की ऑनलाइन बुकिंग के लिए अब यूपीआई से भुगतान शुरू हो गया है। एनआईपीएल ने कहा कि इस सुविधा के जरिये भारतीय पर्यटक अब 'बुर्ज खलीफा' में उपलब्ध अनुभवों की बुकिंग उसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकेंगे और भुगतान यूपीआई से कर पाएंगे।