Irctcs Grand Offer Chance To Visit 4 Jyotirlingas And South India Train Starting From Gorakhpur
IRCTC लाया 4 ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण भारत के दर्शन का मौका
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : IRCTC ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा 4 ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण भारत के टुअर पैकेज लॉन्च किए है। इस ट्रेनों में लखनऊ से भी सवार हुआ जा सकता है। 17 से 26 अगस्त तक के इस टुअर में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देख सकेंगे। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि दक्षिण भारत के टुअर पैकेज में 31 जुलाई से 11 अगस्त तक तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग घुमाया जाएगा। वेबसाइट www.irctctourism.com और मोबाइल नंबर 9305111765 व 9236391923 पर अधिक जानकारी ली जा सकती है।